Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

7th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

आगरा-तेलंगाना पुलिस : आगरा-तेलंगाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई MDMA ड्रग्स बनाने का खुलासा

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 9, 2026

आगरा की थाना खंदौली और तेलंगाना पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में बड़े मामले का खुलासा किया है, पुलिस ने प्रतिबंधित MDMA ड्रग्स बनाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. बताया गया आरोपी मूल रूप से फिरोजाबाद का रहने वाला है और राजस्थान के जोधपुर में एक स्कूल में केमिस्ट्री का टीचर है. आरोप है कि केमिस्ट्री का टीचर प्रतिबंधित MDMA ड्रग्स बना रहा था. बताया गया है कि स्कूल के ही एक अन्य अध्यापक, जो इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है, उसने मनोज नामक केमिस्ट्री के टीचर को धन लाभ कमाने के लिए MDMA ड्रग्स बनाने का फार्मूला भी बताया था, जिसके बाद यह लोग अलग-अलग जगहों पर बंट गए और MDMA बनाने की तैयारी करने लगे. पूरे मामले के तार तेलंगाना से जुड़े हुए हैं, जहां से इनपुट मिलने के बाद तेलंगाना पुलिस और थाना खंदौली पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी मनोज, जो केमिस्ट्री का टीचर है और विकलांग भी बताया गया है, उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, मनोज आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला मट्टू में किराए पर एक हाल लेकर MDMA ड्रग्स बनाने की तैयारी कर रहा था. इसी दौरान पुलिस ने उसे दबोच लिया. पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि राजस्थान का रहने वाला एक व्यक्ति इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड है, जिसे तेलंगाना पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया कि, आरोपी के कब्जे से MDMA ड्रग्स बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में केमिकल बरामद किए गए हैं. बरामद सामग्री में लगभग 450 लीटर डिस्टिल्ड वाटर, 120 लीटर मिथाइल अमीन, 27.5 लीटर हाइड्रोब्रॉमिक एसिड, 100 लीटर एथिल एसीटेट, 50 लीटर एसीटोन, 40 लीटर हाइड्रोक्लोरिक एसिड और 9 लीटर एथेनॉल शामिल हैं. डीसीपी के अनुसार, पहले यह लोग छोटे-छोटे माल की सप्लाई करते थे, लेकिन इस बार बड़े पैमाने पर MDMA ड्रग्स बनाने की तैयारी थी. उन्होंने बताया कि यह ड्रग्स शादी-पार्टियों में सप्लाई किया जाता है और सेहत के लिए बेहद हानिकारक होता है. पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है.