Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 23-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

राहुल गांधी : राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता मामले से जज सुभाष विद्यार्थी अलग, याचिकाकर्ता की पोस्ट बनी वजह

Munesh Kumar Shukla Mon, Apr 20, 2026

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जुड़े कथित दोहरी नागरिकता मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अहम घटनाक्रम सामने आया है। इस केस की सुनवाई कर रहे जज सुभाष विद्यार्थी ने खुद को मामले से अलग कर लिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने यह निर्णय याचिकाकर्ता की सोशल मीडिया पोस्ट से नाराज होकर लिया।

दरअसल, याचिकाकर्ता विग्नेश शिशिर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा करते हुए चेतावनी दी थी कि यदि किसी ने पैसा लिया है तो उसे वापस कर दे, अन्यथा जेल जाना होगा। हालांकि, इस पोस्ट में किसी का नाम स्पष्ट रूप से नहीं लिया गया था, लेकिन इसे अदालत की कार्यवाही से जोड़कर देखा गया।

इससे पहले 17 अप्रैल को जज सुभाष विद्यार्थी ने राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से कराने का आदेश दिया था। हालांकि, अगले ही दिन उन्होंने अपना आदेश संशोधित करते हुए कहा कि बिना नोटिस दिए ऐसा फैसला उचित नहीं है।

मामला कर्नाटक के भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर की याचिका से जुड़ा है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर भारत के साथ ब्रिटिश नागरिकता रखने का आरोप लगाया है और एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी। यह याचिका पहले एमपी-एमएलए कोर्ट से खारिज हो चुकी थी, जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया।

हाईकोर्ट में सुनवाई के बीच याचिकाकर्ता द्वारा की गई विवादित पोस्ट के बाद अब जज के खुद को अलग करने से इस मामले में नया मोड़ आ गया है।