जस्टिस यशवंत वर्मा : जले हुए नोटों के विवाद में घिरे जस्टिस यशवंत वर्मा का इस्तीफा
Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 10, 2026
यशवंत वर्मा, जो इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैनात थे, ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उनके दिल्ली स्थित आवास से पिछले साल मार्च में भारी मात्रा में जले हुए नोट मिलने के बाद से यह मामला लगातार सुर्खियों में था।
इस विवाद के बाद उनके खिलाफ आंतरिक जांच शुरू की गई थी और उन्हें न्यायिक कार्य से अलग कर दिया गया था। साथ ही, उनका तबादला दिल्ली से इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया था।
मामला बढ़ने के साथ ही उनके खिलाफ महाभियोग लाने की भी चर्चा तेज हो गई थी। संसद में कई सांसदों ने उन्हें पद से हटाने के लिए नोटिस भी दिया था और इस मुद्दे पर एक कमेटी का गठन किया गया था।
इसी बढ़ते दबाव और जांच के बीच जस्टिस वर्मा ने आखिरकार अपने पद से इस्तीफा देकर इस पूरे विवाद में बड़ा मोड़ ला दिया है।
विज्ञापन