Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

11th March 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 12-03-2026

ब्रेन डेड’ बताकर घर भेजा,एंबुलेंस के झटके से लौटी सांसें

मेट्रो स्टेशन पर एक्स-रे स्कैन में पकड़ा लाखों का सोना दो युवक हिरासत में

हनुमान चालीसा बजाने पर हमला, परिवार के कई लोग घायल

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले के खर्चे देख सब हैरान

LPG संकट : सिलेंडर के लिए लग रही लंबी कतारें, LPG संकट की आहट

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 11, 2026

देश के कई हिस्सों में रसोई गैस सिलेंडर भरवाने के लिए लंबी लाइनें लगने लगी हैं। इसकी बड़ी वजह वैश्विक स्तर पर पैदा हुआ ऊर्जा संकट माना जा रहा है। भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरत का लगभग 55 से 60 प्रतिशत हिस्सा आयात के जरिए पूरा करता है। साल 2025 में यह आंकड़ा करीब 66 प्रतिशत तक पहुंच गया था।

भारत के कुल एलपीजी आयात का लगभग 92 प्रतिशत हिस्सा मिडिल ईस्ट से आता है। इसमें करीब 40 प्रतिशत संयुक्त अरब अमीरात से, 22 प्रतिशत कतर से और करीब 15-15 प्रतिशत सऊदी अरब और कुवैत से आयात किया जाता है।

हाल के दिनों में अमेरिका, ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण होर्मुज जलडमरूमध्य में अस्थिरता बढ़ गई है। इस मार्ग से बड़ी मात्रा में तेल और गैस की आपूर्ति होती है। सप्लाई बाधित होने से वैश्विक बाजार में ऊर्जा संकट की स्थिति बनती दिखाई दे रही है।

स्थिति को देखते हुए भारत सरकार ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 लागू कर दिया है, ताकि गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी को रोका जा सके। सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी और आपूर्ति सामान्य बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात जल्दी नहीं सुधरे तो आने वाले समय में एलपीजी की कीमतों और आपूर्ति दोनों पर असर पड़ सकता है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें