Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

23rd April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 23-04-2026

कांग्रेस पर साधा निशाना, बंगाल में बड़े बदलाव का दावा

सुदन गुरुंग ने एक महीने में दिया इस्तीफा, नैतिकता का दिया हवाला

बोले—लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रहीं ममता

बिना डिग्री ‘डॉक्टर’ ने किए 13 ट्रांसप्लांट, दो मरीजों की मौत

PM मोदी : बनाया नया इतिहास: सरकार के प्रमुख के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता बने

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 22, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब भारत में सरकार के प्रमुख के रूप में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले नेता बन गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के तौर पर कुल 8,931 दिन पूरे करते हुए उन्होंने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग का 8,930 दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

नरेंद्र मोदी इससे पहले भी गुजरात के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। साथ ही, वे देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का सबसे लंबा अनुभव है। उनका जन्म 17 सितंबर को हुआ था और बताया जाता है कि वह कम उम्र से ही सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हो गए थे। 7 अक्टूबर 2001 को 51 साल की उम्र में बिना विधायक बने ही वे गुजरात के 14वें मुख्यमंत्री बने और करीब 14 साल तक इस पद पर रहे।

वर्तमान में मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री हैं और लगातार लंबे समय तक इस पद पर बने रहने वाले दूसरे नेता भी बन चुके हैं। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का 4,077 दिनों का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ दिया है। 22 मार्च 2026 तक वह बतौर प्रधानमंत्री 4,318 दिन पूरे कर चुके हैं।

हालांकि, लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अब भी जवाहरलाल नेहरू के नाम है। नेहरू 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक कुल 6,126 दिनों तक इस पद पर रहे। इस रिकॉर्ड तक पहुंचने के लिए नरेंद्र मोदी को अभी 1,812 दिन और प्रधानमंत्री पद पर बने रहना होगा, यानी यह संभव तभी है जब वह 2029 के बाद भी इस पद पर कायम रहें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें