हरियाणा : हरियाणा के जींद में होली रंग फैक्टरी में भीषण आग, पांच महिलाओं की मौत
Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 7, 2026
हरियाणा के जींद जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां सफीदों इलाके में होली के रंग बनाने वाली एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिसमें पांच महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते उसने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के समय फैक्टरी में कई मजदूर काम कर रहे थे, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।इस हादसे में पांच महिलाओं की झुलसकर मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया था।प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका है कि फैक्टरी में ज्वलनशील केमिकल और रंग बनाने में इस्तेमाल होने वाले पदार्थों के कारण आग तेजी से फैल गई। अधिकारियों का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और सुरक्षा मानकों की भी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन