Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

8th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

तेलंगाना : तेलंगाना फार्महाउस पार्टी में टीडीपी सांसद समेत कई लोग हिरासत में, छापेमारी के दौरान चली गोली

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 15, 2026

तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में एक फार्महाउस पर चल रही पार्टी में पुलिस ने छापेमारी कर टीडीपी के सांसद पुत्त महेश कुमार समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, मौके से नशीला पाउडर भी बरामद हुआ है और सांसद की मेडिकल जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है।

पुलिस का कहना है कि फार्महाउस में बिना अनुमति के पार्टी आयोजित की जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने रात करीब साढ़े नौ बजे वहां छापा मारा। इस दौरान पार्टी में मौजूद कई जनप्रतिनिधि, रियल एस्टेट कारोबारी और अन्य नामचीन लोग भी पाए गए।

छापेमारी के दौरान स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब दिल्ली के रियल एस्टेट कारोबारी नमित शर्मा ने बंदूक से एक गोली चला दी। पुलिस के मुताबिक, यह बंदूक रितेश रेड्डी की थी, जिसका लाइसेंस वैध है, लेकिन गोली नमित शर्मा ने चलाई थी।

मामले की जानकारी देते हुए चेवेल्ला क्षेत्र के डीसीपी योगेश गौतम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि फार्महाउस में अवैध पार्टी चल रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस को करीब दो ग्राम सफेद पाउडर भी मिला, जिसे नशीला पदार्थ माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।