Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : एम. के. स्टालिन और विजय आमने-सामने, नामांकन के साथ बढ़ी सियासी गर्मी

Munesh Kumar Shukla Mon, Mar 30, 2026

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने अपने पारंपरिक गढ़ कोलाथुर से नामांकन दाखिल किया। यह वही सीट है जहां से वह 2011, 2016 और 2021 में जीत हासिल कर चुके हैं। स्टालिन ने भरोसा जताया कि इस बार उन्हें पहले से भी बड़ी जीत मिलेगी। उन्होंने इसे तमिलनाडु बनाम दिल्ली की लड़ाई बताते हुए कहा कि राज्य की जनता उनके गठबंधन के साथ खड़ी है।

वहीं, अभिनेता से नेता बने विजय ने भी राजनीति में अपनी नई पारी की शुरुआत कर दी है। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम पहली बार चुनाव मैदान में उतरी है। विजय चेन्नई के पेरम्बूर और तिरुचि पूर्व सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आज पेरम्बूर सीट से अपना नामांकन दाखिल कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत भी कर दी।

नामांकन के साथ ही विजय ने सत्तारूढ़ DMK और मुख्यमंत्री स्टालिन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए स्टालिन परिवार पर गंभीर आरोप लगाए और जनता से DMK सरकार को सत्ता से हटाने की अपील की।

इस तरह, एक ओर अनुभवी नेता स्टालिन हैं, तो दूसरी ओर नई राजनीतिक पारी शुरू कर रहे विजय—दोनों के बीच मुकाबले ने तमिलनाडु की राजनीति को बेहद दिलचस्प बना दिया है।