Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

चारधाम यात्रा 2026 का महाआगाज़! : 18 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 17, 2026

उत्तराखंड में 23 अप्रैल से शुरू होने वाली चारधाम यात्रा को लेकर सरकार ने सभी तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। प्रशासनिक निरीक्षण और लगातार समीक्षा बैठकों के बाद अधिकारियों का कहना है कि इस बार यात्रा को लेकर देश-विदेश के श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के मुताबिक अब तक करीब 18 लाख श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं। उन्होंने बताया कि यमुनोत्री के लिए 3.7 लाख से अधिक, गंगोत्री के लिए करीब 3.16 लाख, केदारनाथ के लिए 6.19 लाख, बद्रीनाथ के लिए 5.27 लाख और हेमकुंड साहिब के लिए 17 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है। कुल मिलाकर यह संख्या लगभग 17.87 लाख तक पहुंच चुकी है।

सरकार ने यात्रा के दौरान किसी भी तरह की दिक्कत से बचने के लिए जरूरी व्यवस्थाएं पहले ही सुनिश्चित कर ली हैं। मंत्री ने साफ किया कि खाना पकाने की गैस, खाद्य सामग्री और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पूरी व्यवस्था कर दी गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने यह भी कहा कि चारधाम यात्रा पूरी तरह सामान्य तरीके से संचालित होगी और सभी श्रद्धालुओं को उत्तराखंड आकर अपनी धार्मिक आस्था पूरी करने का आमंत्रण दिया गया है।

इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद केदारनाथ मार्ग सहित कई अहम स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए, ताकि यात्रा सुचारू और सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें