Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

अमृतसर में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क ध्वस्त : 64 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Munesh Kumar Shukla Sat, Apr 18, 2026

पंजाब पुलिस ने राज्य सरकार के एंटी-ड्रग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 64.62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है।

इस मामले में अमृतसर के एसएसओसी (State Special Operation Cell) पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में लाई गई यह खेप किस जगह पहुंचाई जानी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि यह कार्रवाई राज्य सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता है। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन में काउंटर-इंटेलिजेंस विंग और अमृतसर स्थित स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरवन सिंह उर्फ गुज्जर और शमशेर सिंह उर्फ शेरा के रूप में हुई है, जो अमृतसर के रहने वाले हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इनका संबंध पुर्तगाल में बैठे आकाओं और पाकिस्तान में सक्रिय तस्करों से जुड़ा हुआ है।

पुलिस का मानना है कि इस कार्रवाई से सीमा पार से संचालित ड्रग्स नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है। साथ ही, आगे की जांच में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो सकता है।