Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 23-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी : हुगली रैली में नरेंद्र मोदी का TMC पर तीखा हमला, रिकॉर्ड मतदान की अपील

Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 26, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के आरामबाग में विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मतदाताओं से दूसरे चरण के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पहले चरण में करीब 92 प्रतिशत मतदान हुआ था और अब 29 मई को होने वाले मतदान में इस आंकड़े को भी पार करना चाहिए।

रैली में पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि राज्य में जनता का गुस्सा चरम पर है और इस बार सरकार बदलने का मन बना चुकी है। उन्होंने सिंगूर दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि तब भी उन्होंने जनता का आक्रोश देखा था, जो अब और बढ़ चुका है।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछले 15 वर्षों में TMC सरकार ने जनता का भरोसा खो दिया है और राज्य में शासन व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार या तो असामाजिक तत्वों के दबाव में चलती है या फिर अदालतों के हस्तक्षेप के बाद ही सक्रिय होती है।

इसके साथ ही उन्होंने शिक्षक भर्ती घोटाले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि हजारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। पीएम मोदी के अनुसार, यदि सरकार संवेदनशील होती तो निष्पक्ष जांच खुद करती, लेकिन इस मामले में अदालत को हस्तक्षेप करना पड़ा, जिससे सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े होते हैं।