Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

7th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

निशांत कुमार : निशांत कुमार जदयू में शामिल, कहा—एक कार्यकर्ता के रूप में करूंगा सेवा

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 8, 2026

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार अब आधिकारिक तौर पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल हो गए हैं। पटना के वीर चंद्र पटेल रोड स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे, हालांकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत कुमार ने जदयू के नेताओं, कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता को नमन किया। उन्होंने कहा कि वह आज से पार्टी के सदस्य बन चुके हैं और एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी और जनता की सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि जदयू की विचारधारा और जनता के हितों के लिए काम करना उनका उद्देश्य रहेगा।

निशांत कुमार ने अपने पिता के राज्यसभा जाने के फैसले पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह उनके पिता का व्यक्तिगत निर्णय है और वह इस फैसले का पूरा सम्मान करते हैं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह अपने पिता के निर्णय को पूरी तरह स्वीकार करते हैं।

इस दौरान निशांत कुमार ने बिहार और देश की जनता से अपील की कि वे उनके पिता नीतीश कुमार पर भरोसा बनाए रखें। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार के विकास के लिए काम किया है और आगे भी उनका मार्गदर्शन राज्य और देश के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।