Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

कांग्रेस : कांग्रेस को पुराने मुख्यालय खाली करने का नोटिस, 28 मार्च तक शिफ्टिंग का निर्देश

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 25, 2026

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को दिल्ली स्थित अपने पुराने मुख्यालय 24 अकबर रोड और यूथ कांग्रेस कार्यालय 5 रायसीना रोड को खाली करने का नोटिस मिला है। जानकारी के अनुसार, पार्टी को 28 मार्च तक इन दोनों दफ्तरों को खाली करना अनिवार्य कर दिया गया है।

कांग्रेस ने अपने नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन पहले ही कर लिया है, लेकिन इसके बावजूद 24 अकबर रोड स्थित पुराने दफ्तर से पूरी तरह शिफ्ट नहीं हुई थी। यहां से पार्टी की कई गतिविधियां अब तक संचालित हो रही थीं।

करीब 48 वर्षों से 24 अकबर रोड कांग्रेस का मुख्य केंद्र रहा है। नए कार्यालय के शुरू होने के बाद भी पार्टी की बैठकों और कार्यक्रमों का आयोजन यहीं से जारी था। इसी तरह 5 रायसीना रोड स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय को भी खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने इस मामले में कानूनी सलाह लेना शुरू कर दिया है। पार्टी इस मुद्दे पर अपने विकल्पों पर विचार कर रही है और जल्द ही कानूनी कदम उठाने की तैयारी में है।