Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

चैटिंग के साथ मिलेगी नई सुविधा : WhatsApp पर अब मोबाइल रिचार्ज भी संभव

Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 24, 2026

WhatsApp अब केवल चैटिंग तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह धीरे-धीरे एक ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। मेटा के इस लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप में अब मोबाइल रिचार्ज की नई सुविधा शुरू की गई है, जिससे यूजर्स सीधे ऐप के भीतर ही अपने प्रीपेड नंबर को रिचार्ज कर सकेंगे।

इस नए फीचर के जरिए यूजर्स को किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी। पहले से मौजूद UPI आधारित पेमेंट सुविधा के साथ अब मोबाइल रिचार्ज का विकल्प भी जोड़ दिया गया है। कंपनी ने इस फीचर को हाल ही में रोल आउट करना शुरू किया है, जो जल्द ही भारत के सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। यह सुविधा Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर दी जा रही है।

इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को सबसे पहले अपने WhatsApp ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना होगा। इसके बाद ऐप खोलकर होमस्क्रीन पर दिख रहे ‘₹’ आइकन पर टैप करना होगा। यहां ‘मोबाइल प्रीपेड रिचार्ज’ सेक्शन में जाकर यूजर अपना मोबाइल नंबर और टेलीकॉम ऑपरेटर चुन सकता है। चाहें तो कॉन्टैक्ट लिस्ट से भी नंबर सेलेक्ट किया जा सकता है। इसके बाद उपलब्ध रिचार्ज प्लान में से किसी एक को चुनकर पेमेंट ऑप्शन से भुगतान करना होगा।

इस सुविधा की खास बात यह है कि यूजर्स बिना ऐप छोड़े ही चैटिंग करते-करते रिचार्ज कर सकते हैं। यह फीचर WhatsApp को एक मल्टी-फंक्शनल प्लेटफॉर्म की दिशा में आगे बढ़ाता है, जहां मैसेजिंग के साथ-साथ पेमेंट और अन्य सेवाएं भी एक ही जगह पर मिल रही हैं।