Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 23-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

दिव्यांग यात्रियों के लिए बड़ी राहत : अब UDID कार्ड पर SLRD-LLSRD कोच में सफर की अनुमति

Munesh Kumar Shukla Tue, Apr 21, 2026

भारतीय रेल ने दिव्यांग यात्रियों को लेकर अहम स्पष्टीकरण जारी किया है। अब वैध UDID कार्ड रखने वाले दिव्यांगजन मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के आरक्षित SLRD और LSLRD कोच में यात्रा कर सकेंगे।

रेलवे बोर्ड के नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, इन विशेष कोचों में यात्रा के लिए दो श्रेणियों के यात्रियों को अधिकृत माना जाएगा। पहली श्रेणी में वे लोग शामिल हैं जिनके पास UDID (Unique Disability ID) कार्ड है, जिसे दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जारी करता है। दूसरी श्रेणी में वे दिव्यांगजन आते हैं जिन्हें रेलवे द्वारा किराए में रियायत दी जाती है। हालांकि, दोनों ही मामलों में वैध टिकट या अधिकृत यात्रा दस्तावेज होना अनिवार्य है।

रेलवे ने यह भी साफ कर दिया है कि दिव्यांगों के लिए आरक्षित कोच में बिना अनुमति यात्रा करने वालों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ऐसे मामलों में रेलवे एक्ट 1989 के तहत दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे।

UDID योजना का उद्देश्य देशभर के दिव्यांगजनों का एकीकृत राष्ट्रीय डाटाबेस तैयार करना है, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पारदर्शी और आसान तरीके से मिल सके। इसके तहत राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकृत चिकित्सा प्राधिकरणों द्वारा दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूनिक आईडी कार्ड जारी किए जाते हैं।

इसके अलावा, ‘दिव्यांगजन कार्ड’ या EPICS (ई-टिकटिंग फोटो पहचान पत्र) भी रेलवे द्वारा जारी किया जाता है, जिसके माध्यम से दिव्यांग यात्री किराए में छूट का लाभ ले सकते हैं। इस कार्ड के लिए आवेदन या नवीनीकरण रेलवे के आधिकारिक पोर्टल या केंद्र सरकार के सेवा पोर्टल के जरिए किया जा सकता है।