Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

11th August 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 11-08-2026

परिसीमन बिल पर समर्थन की अटकलों से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत

आंखों के इलाज के लिए 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत

भारतीय छात्रों के लिए लॉन्च हुआ AAERI Verify

बिहार से आरोपी गिरफ्तार; 51 लाख की संपत्ति बरामद

सुप्रीम कोर्ट से अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत : आंखों के इलाज के लिए 3 हफ्ते विदेश जाने की मिली इजाजत

Munesh Kumar Shukla Mon, Aug 10, 2026

सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने टीएमसी सांसद को इलाज के लिए तीन सप्ताह तक विदेश जाने की अनुमति दे दी। बनर्जी सितंबर में आंखों का इलाज कराने के लिए विदेश जा सकेंगे। सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि हर व्यक्ति को विदेश यात्रा करने और अपनी पसंद का इलाज कराने का अधिकार है। यह तय करना अदालत का काम नहीं है कि किसी व्यक्ति को कहां इलाज कराना चाहिए। कोर्ट ने टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को विदेश यात्रा से पहले अपनी यात्रा की पूरी जानकारी, फ्लाइट डिटेल्स, विदेश में ठहरने की जगह और संबंधित डॉक्टर व अस्पताल की जानकारी देने का निर्देश दिया है। बता दें कि अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं। वह 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान कथित तौर पर डराने-धमकाने वाले बयान देने से जुड़े एक पुलिस मामले का सामना कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले कलकत्ता हाई कोर्ट ने 5 अगस्त को अभिषेक बनर्जी की विदेश जाकर आंखों का इलाज कराने की तत्काल अनुमति देने से इनकार कर दिया था। जस्टिस सौगत भट्टाचार्य की एकल पीठ ने कहा था कि जब भारत में ही इलाज की सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो बनर्जी को इलाज के लिए विदेश जाने की जरूरत नजर नहीं आती। कोर्ट ने यह भी कहा था कि इलाज कहां कराया जा रहा है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। महत्वपूर्ण यह है कि उन्हें आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिले। अभिषेक बनर्जी की ओर से विदेश जाकर इलाज की अनुमति के लिए दायर याचिका को हाई कोर्ट ने इससे पहले 20 जुलाई को भी खारिज कर दिया था। दरअसल, अभिषेक बनर्जी की आंख में 2016 में हुए एक सड़क हादसे के दौरान चोट लगी थी। इसी के बाद से उनकी आंख से जुड़ी समस्या का इलाज चल रहा है। अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की अनुमति देने का बीजेपी ने विरोध किया था। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया था कि अगर उन्हें विदेश जाने दिया गया तो वह देश से बाहर रह सकते हैं।अभिषेक बनर्जी को विदेश जाने की अनुमति देने का बीजेपी ने विरोध किया था। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया था कि अगर उन्हें विदेश जाने दिया गया तो वह देश से बाहर रह सकते हैं। पश्चिम बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने आरोप लगाया था कि अभिषेक बनर्जी अपनी मेडिकल स्थिति को विदेश जाने के बहाने के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें