Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

PM मोदी : PM मोदी ने YouTube पर हासिल किया बड़ा मुकाम

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 3, 2026

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूट्यूब पर बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के यूट्यूब चैनल पर 30 मिलियन यानी कि 3 करोड़ से भी ज्यादा सब्सक्राइबर्स हो गए हैं। बता दें कि पीएम मोदी यूट्यूब पर इतने फौलोवर्स हासिल करने वाले दुनिया के नंबर वन वैश्विक नेता हैं। बता दें कि पीएम मोदी वर्तमान समय में विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को मिलाकर दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता हैं। सामने आई जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के पास यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर की संख्या अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से 7 गुना से भी ज्यादा हैं। ये आंकड़ा वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी की डिजिटल पहुंच और जुड़ाव के व्यापक दायरे को दिखाता है। भारत में भी कोई भी नेता इस मामले में पीएम मोदी के आस-पास भी नहीं है। सब्सक्राइबर्स के मामले में, प्रधानमंत्री मोदी के पास राहुल गांधी से लगभग तीन गुना और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से चार गुना से भी अधिक सब्सक्राइबर मौजूद हैं।पीएम मोदी पहले से ही यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स वाले नेता बने हुए थे। हालांकि, 30 मिलियन सब्सक्राइबर्स पूरे होने के बाद वैश्विक नेता के तौर पर उनकी स्थिति और मजबूत हो गई है। पीएम मोदी ने यूट्यूब पर वैश्विक बेंचमार्क स्थापित कर दिया है। अगर रैंकिंग की बात करें तो पीएम मोदी के बाद यूट्यूब सब्सक्राइबर्स के मामले में दूसरे नंबर पर ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो हैं जिनके पास करीब 6.6 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 4 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ चौथे नंबर पर हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें