Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

पीएम मोदी : पीएम मोदी ने ₹18,300 करोड़ की दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का किया उद्घाटन

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 18,300 करोड़ रुपये की लागत वाली दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की दो नई कॉरिडोर परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

इनमें पिंक लाइन का मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर शामिल है, जिसकी लंबाई लगभग 12.3 किलोमीटर है। इसके अलावा मैजेंटा लाइन का दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक लगभग 9.9 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर भी शुरू किया गया।कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए दिल्ली के विकास और बुनियादी ढांचे को लेकर कई बातें कहीं। उन्होंने कहा कि एक वर्ष पहले दिल्ली जिस बड़ी समस्या से मुक्त हुई, वह शहर के विकास के लिए बहुत जरूरी था।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अगर उस समय दिल्ली में आपदा जैसी स्थिति वाली सरकार नहीं होती, तो दिल्ली मेट्रो का फेज-4 प्रोजेक्ट काफी पहले पूरा हो सकता था। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राजधानी में आधुनिक और बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है।उन्होंने कहा कि दिल्ली मेट्रो ने शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और आने वाले समय में नए कॉरिडोर से लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें