Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

पीएम मोदी : अजमेर से पीएम मोदी ने 16,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का किया शुभारंभ

Munesh Kumar Shukla Sat, Feb 28, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के अजमेर में 16,680 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और शुभारंभ किया। इन परियोजनाओं का संबंध शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक अवसंरचना जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से है। जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि राजस्थान में भाजपा की दो इंजन वाली सरकार ने दो वर्ष पूरे कर लिए हैं और राज्य अब विकास के नए पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता से किए गए वादों को तेजी से पूरा किया है और आज का दिन विकास अभियान को और गति देने का है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि लगभग 17,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं से सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा। इन योजनाओं से न केवल नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि अब तक 21,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री ने पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भर्तियों में भ्रष्टाचार और कागजी कार्रवाई में ढिलाई की खबरें आती थीं, लेकिन अब पारदर्शिता और सख्ती सुनिश्चित की गई है। अजमेर से ही उन्होंने राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ भी किया और इसे देश की बेटियों के स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। सड़क संपर्क मजबूत करने के लिए कई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया, जिनमें बांदीकुई-जयपुर 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और अमृतसर-जामनगर आर्थिक गलियारे से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि इनसे राजस्थान की औद्योगिक और आर्थिक प्रगति को नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें