Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

पंजाब : दो दिनों में दो विधायकों की गिरफ्तारी से पंजाब में सियासी हलचल

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 25, 2026

पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हरमीत सिंह पठानमाजरा को गिरफ्तार कर लिया है, जो पिछले छह महीनों से फरार चल रहे थे। उन पर बलात्कार, धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक, पठानमाजरा 2 सितंबर 2025 से अंडरग्राउंड थे और बार-बार समन मिलने के बावजूद अदालत में पेश नहीं हुए। इसके चलते उन्हें भगोड़ा घोषित कर दिया गया था। लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ने में सफलता हासिल की। उनकी तलाश में लुकआउट नोटिस भी जारी किया गया था और विशेष टीम लंबे समय से उनके ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

पठानमाजरा के खिलाफ दर्ज एफआईआर में आईपीसी की कई गंभीर धाराएं शामिल हैं। आरोप है कि उन्होंने अपराध करने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद को छिपा लिया था। अब पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड की मांग करेगी, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

इससे पहले सोमवार को लालजीत सिंह भुल्लर को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। ऐसे में 48 घंटों के भीतर दो मौजूदा विधायकों की गिरफ्तारी ने पंजाब की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

दोनों मामलों को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर है और कानून-व्यवस्था के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों के आचरण पर सवाल उठा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पठानमाजरा की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि कर दी है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।