Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

केरल : केरल और बंगाल में कांग्रेस नेताओं पर हमले से सियासत गरम, थरूर के काफिले पर हमला

Munesh Kumar Shukla Sat, Apr 4, 2026

देश के दो अलग-अलग राज्यों—केरल और पश्चिम बंगाल—से कांग्रेस नेताओं से जुड़ी हिंसक घटनाएं सामने आई हैं, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

केरल में कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले को मल्लपुरम जिले के वांडुर इलाके में शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे रोक लिया गया। इस दौरान उनके गनमैन और ड्राइवर पर हमला किया गया। पुलिस के मुताबिक, थरूर पूरी तरह सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि घटना के समय थरूर चुनावी सभा के लिए तिरुवल्ली जा रहे थे। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों की पहचान की है, जिनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है और जांच जारी है।

वहीं, पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में कांग्रेस उम्मीदवार अधीर रंजन चौधरी के साथ धक्का-मुक्की की घटना सामने आई है। शनिवार सुबह जनसंपर्क अभियान के दौरान एक गली के मोड़ पर मौजूद तृणमूल कांग्रेस (TMC) कार्यकर्ताओं के साथ उनकी झड़प हो गई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही अधीर रंजन अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंचे, धक्का-मुक्की शुरू हो गई और इस दौरान उन्हें भी धक्का लगा।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह घटना टीएमसी पार्षद भीष्मदेव कर्मकार की मौजूदगी में हुई। हालांकि, इस मामले पर टीएमसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इन दोनों घटनाओं के बाद राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है और चुनावी माहौल में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें