Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 23-04-2026

कांग्रेस पर साधा निशाना, बंगाल में बड़े बदलाव का दावा

सुदन गुरुंग ने एक महीने में दिया इस्तीफा, नैतिकता का दिया हवाला

बोले—लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रहीं ममता

बिना डिग्री ‘डॉक्टर’ ने किए 13 ट्रांसप्लांट, दो मरीजों की मौत

CCS की बैठक : ईरान-मिडिल ईस्ट के हालात पर चर्चा की संभावना, पीएम मोदी बुलाई CCS की बैठक

Munesh Kumar Shukla Sun, Mar 1, 2026

राष्ट्रीय, टीवी भारतवर्ष

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्रिपरिषद की समिति (CCS) की उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है, जिसमें ईरान और मध्य-पूर्व के हालात पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में मिडिल-ईस्ट में जारी मिलिट्री ऑपरेशन, वहां रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, ऊर्जा आपूर्ति पर संभावित असर और क्षेत्रीय स्थिरता से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जाएगा। मध्य-पूर्व में जारी संघर्ष के कारण ग्लोबल मार्केट, खासकर क्रूड ऑयल की कीमतों में तेजी देखी जा रही है, जिससे ऊर्जा आयातक देशों के लिए हालात पर करीबी नजर रखना आवश्यक हो गया है। बैठक में रक्षा, विदेश और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। संभावना है कि भारतीय दूतावासों को अलर्ट रहने और जरूरत पड़ने पर भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने के निर्देश दिए जाएं। इसके अलावा समुद्री रास्तों और रणनीतिक आपूर्ति लाइनों की सुरक्षा पर भी चर्चा की जा सकती है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें