Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

गुजरात : गुजरात में यूसीसी लागू होने की तैयारी तेज, समिति ने मुख्यमंत्री को सौंपी अंतिम रिपोर्ट

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 17, 2026

उत्तराखंड के बाद अब गुजरात में भी जल्द समान नागरिक संहिता (UCC) लागू होने की संभावना बढ़ गई है। यूसीसी के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति ने मंगलवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को सौंप दी है।

राज्य सरकार इस रिपोर्ट पर आज शाम मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा करने वाली है। इसके बाद यूसीसी से जुड़े प्रस्तावों पर मौजूदा विधानसभा सत्र के दौरान ही विचार किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, 23 मार्च को इस रिपोर्ट को सदन में पेश किया जा सकता है, जबकि 24 मार्च को बिल लाए जाने की संभावना है, जो इस बजट सत्र का अंतिम दिन भी है।

अगर विधानसभा में यह बिल पारित हो जाता है, तो उत्तराखंड के बाद गुजरात देश का दूसरा राज्य बन जाएगा, जहां समान नागरिक संहिता लागू होगी।

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति ने गहन अध्ययन के बाद यह रिपोर्ट तैयार की है।

इस रिपोर्ट में विवाह, तलाक, संपत्ति में उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे मुद्दों पर सभी धर्मों और समुदायों के लिए समान कानून लागू करने की सिफारिश की गई है। खास तौर पर महिलाओं को समान अधिकार और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया है।

इसके साथ ही, समिति ने अपनी सिफारिशें तैयार करते समय राज्य की भौगोलिक और सांस्कृतिक विविधता को भी ध्यान में रखा है, ताकि कानून सभी वर्गों के लिए व्यावहारिक और स्वीकार्य बन सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें