Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-04-2026

सोच-समझकर लिया BJP में जाने का फैसला

दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

ईरानी कोस्ट गार्ड की फायरिंग से बढ़ा तनाव

मुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्यता पर रोक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ : ‘जनता दर्शन’ में सुनीं समस्याएं,अधिकारियों को समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश

Munesh Kumar Shukla Mon, Apr 27, 2026

योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पश्चिम बंगाल रवाना होने से पहले जनसेवा का संकल्प निभाया। सोमवार सुबह आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए फरियादियों की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर सभी लोगों से मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और स्पष्ट कहा कि हर शिकायत का निस्तारण तय समयसीमा में होना चाहिए। विशेष रूप से राजस्व और पुलिस से जुड़े मामलों में उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुछ फरियादियों से यह भी पूछा कि क्या उन्होंने अपने जिले के अधिकारियों से पहले संपर्क किया था। जब कुछ लोगों ने ‘नहीं’ में जवाब दिया, तो उन्होंने सलाह दी कि पहले स्थानीय स्तर पर ही समस्या रखें, ताकि अनावश्यक रूप से दूर आने और गर्मी में परेशान होने से बचा जा सके। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर स्तर पर सुनवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि भीषण गर्मी में अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ‘जनता दर्शन’ में आए बच्चों के साथ भी उन्होंने स्नेहपूर्वक बातचीत की और उन्हें चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया। एक बच्चे की मासूम मुस्कान ने कार्यक्रम का माहौल और भी खुशनुमा बना दिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें