Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

बेंगलुरु : क्लास में छात्रा को प्रपोज करना पड़ा भारी, प्रोफेसर की पिटाई के बाद नौकरी गई

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 27, 2026

बेंगलुरु के बाहरी इलाके नेलमंगला तालुका के टी. बेगुर स्थित एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्रोफेसर ने क्लास के दौरान ही एक मेडिकल छात्रा को फिल्मी अंदाज में प्रपोज कर दिया, जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया।

बताया जा रहा है कि पढ़ाई के बीच प्रोफेसर अचानक छात्रा के पास पहुंचे और घुटनों पर बैठकर उससे शादी के लिए पूछने लगे। इस हरकत से क्लास में मौजूद सभी छात्र हैरान रह गए। छात्रा ने तुरंत इस व्यवहार का विरोध किया और खुद को अपमानित महसूस किया।

प्रोफेसर की इस हरकत से नाराज छात्रा ने कड़ा विरोध जताया, जिसके बाद अन्य छात्र भी उसके समर्थन में आ गए। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और कुछ छात्रों ने प्रोफेसर के साथ हाथापाई कर दी। घटना के दौरान हंगामे के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

मामले की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन और प्रिंसिपल ने तुरंत हस्तक्षेप किया। जांच के बाद प्रोफेसर को दोषी मानते हुए उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इस तरह का व्यवहार अस्वीकार्य है और इससे संस्थान की गरिमा को ठेस पहुंची है।

साथ ही, भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी टीम बनाने की बात भी कही गई है, ताकि छात्रों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें