नोएडा में मजदूरों का गुस्सा फूटा! : वेतन बढ़ोतरी अटकी तो प्रदर्शन हुआ हिंसक
Munesh Kumar Shukla Tue, Apr 14, 2026
Noida में सोमवार को फैक्टरी कर्मियों का विरोध प्रदर्शन अचानक उग्र हो गया। खासतौर पर होजरी उद्योग से जुड़े श्रमिक बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए और अपनी मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों की मुख्य मांग श्रम कानूनों के तहत वेतन बढ़ाने की थी। इसके साथ ही बेहतर कामकाजी सुविधाएं, नियमित छुट्टियां और हर महीने की 10 तारीख तक वेतन भुगतान सुनिश्चित करने जैसे मुद्दे भी उठाए गए। इन मांगों को लेकर कर्मचारी संगठन पिछले कई दिनों से प्रशासन के साथ बातचीत कर रहे थे और धरना-प्रदर्शन भी जारी था।
सूत्रों के मुताबिक, प्रशासन ने कर्मचारियों की कई मांगों पर सहमति जताई, लेकिन वेतन बढ़ोतरी के मुद्दे पर कोई ठोस फैसला नहीं हो सका। इसी वजह से सोमवार को प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया।
मामला यहीं नहीं थमा—मंगलवार को भी शहर के कुछ इलाकों से फिर से प्रदर्शन की खबरें सामने आई हैं, जिससे हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
इस घटनाक्रम के बीच अब सवाल उठ रहा है कि औद्योगिक हब के रूप में पहचान रखने वाले उत्तर प्रदेश में फैक्टरी कर्मियों के लिए न्यूनतम वेतन क्या तय है। साथ ही, 2026 में किन राज्यों ने श्रम कानूनों के तहत वेतन बढ़ोतरी को लेकर नोटिफिकेशन जारी किए हैं और उन राज्यों की तुलना में उत्तर प्रदेश के मजदूर कहां खड़े हैं—यह मुद्दा भी अब चर्चा का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन