Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

7th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

राष्ट्रपति मुर्मू : राष्ट्रपति मुर्मू के बंगाल दौरे पर प्रोटोकॉल विवाद

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 7, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान प्रेसिडेंट प्रोटोकॉल का कथित रूप से पालन न किए जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार और भारतीय जनता पार्टी के बीच जुबानी जंग भी शुरू हो गई है।इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे राष्ट्रपति का अपमान बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई।प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह घटना बेहद शर्मनाक है और ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद का सम्मान करना सभी का कर्तव्य है और इस तरह की घटनाएं लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ हैं।प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि जो लोग लोकतंत्र और आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण में विश्वास रखते हैं, वे इस घटना से निराश हैं। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है और दोनों दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है।