राहुल गांधी : राहुल गांधी किसान की बेटी की शादी में पहुंचे
Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 10, 2026
कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार सुबह हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में एक किसान की बेटी की शादी में शामिल होने पहुंचे। यह वही किसान संजय हैं, जिनके खेत में राहुल गांधी ने करीब तीन साल पहले ट्रैक्टर चलाया था और धान की रोपाई भी की थी।
सुबह करीब सवा 10 बजे जब राहुल गांधी अपनी कार से उतरे तो उनके हाथ से मोबाइल फोन गिर गया। उन्होंने झुककर उसे उठाया और आगे बढ़े। इस दौरान रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई स्थानीय नेता और परिवार के सदस्य उनके स्वागत के लिए मौजूद थे।
राहुल गांधी का हरियाणवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। जब वह शादी वाले घर में प्रवेश कर रहे थे तो दरवाजे पर खड़े युवकों ने जोर से ‘राहुल भाई राम-राम’ कहकर उनका अभिवादन किया। राहुल ने हाथ जोड़कर मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया।
करीब एक घंटे तक वह शादी समारोह में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ समय बिताया, दूध के साथ चूरमा खाया और महिलाओं के पारंपरिक गीत भी सुने।
विज्ञापन