Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती : राहुल गांधी ने रद्द किया दौरा

Munesh Kumar Shukla Wed, May 13, 2026

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी को बुधवार रात गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों के अनुसार उन्हें पेट और यूरिनरी ट्रैक्ट संक्रमण की शिकायत के बाद भर्ती किया गया है। डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी निगरानी कर रही है और कई जरूरी जांचें की जा रही हैं।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सोनिया गांधी को मंगलवार देर रात लगभग 10:22 बजे अस्पताल लाया गया था। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इससे पहले भी मार्च महीने में उन्हें बुखार और सिस्टमिक संक्रमण की शिकायत के कारण दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मां की तबीयत खराब होने की सूचना के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपना केरल दौरा रद्द कर दिया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। कांग्रेस अध्यक्ष और कई वरिष्ठ नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनकी सेहत की जानकारी ली।

राजनीतिक हलकों में भी इस खबर के बाद चिंता का माहौल है। पिछले कुछ वर्षों में सोनिया गांधी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण सक्रिय राजनीति में अपेक्षाकृत कम दिखाई दी हैं, लेकिन कांग्रेस संगठन में उनकी भूमिका अब भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। पार्टी कार्यकर्ता लगातार सोशल मीडिया के जरिए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।