Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

पीडीएस घोटाला उजागर: : करोड़ों का राशन गायब, गरीबों तक नहीं पहुंचा हक

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 27, 2026

जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया है कि जुलाई 2024 से अब तक 14 राशन दुकानों के सेल्समैनों ने मिलकर 2 करोड़ 63 लाख 16 हजार 388 रुपए मूल्य का अनाज हड़प लिया। यह राशन गरीबों तक पहुंचने के बजाय खुले बाजार में बेच दिया गया।

सरकार द्वारा पारदर्शिता लाने के लिए पीओएस मशीन और फिंगरप्रिंट सिस्टम लागू किए गए थे, ताकि केवल पात्र हितग्राहियों को ही राशन मिल सके। लेकिन इस जिले में ये व्यवस्थाएं भी नाकाम साबित हुईं। आरोप है कि सेल्समैन फर्जी एंट्री कर या तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर गेहूं और चावल को बाजार में बेच रहे थे।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब कुछ जागरूक नागरिकों ने शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद संबंधित मामलों में एफआईआर दर्ज की गई, लेकिन इससे कई सवाल भी खड़े हो गए हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिन मामलों में शिकायत नहीं होती, वहां कितनी बड़ी गड़बड़ी हो रही होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में हर जनसुनवाई के दौरान लोगों की शिकायत रहती है कि उन्हें उनका राशन नहीं मिल रहा है। बावजूद इसके, कई मामलों में जांच सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाती है। न तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई होती है और न ही जरूरतमंदों को उनका अधिकार मिल पाता है, जिससे सिस्टम की विश्वसनीयता पर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें