Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ : दिल्ली के धार्मिक स्थल और हाईवे ढाबे थे निशाने पर

Munesh Kumar Shukla Fri, May 8, 2026

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और केंद्रीय खुफिया एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक बड़े आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जांच एजेंसियों ने शहज़ाद भट्टी मॉड्यूल से जुड़े 9 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आए खुलासों ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इस मॉड्यूल के निशाने पर धार्मिक स्थल, सैन्य ठिकाने और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थान बताए जा रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली का एक ऐतिहासिक मंदिर इस मॉड्यूल के प्रमुख निशानों में शामिल था। जांच में आरोप सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने मंदिर की रेकी की थी और वहां की तस्वीरें तथा अन्य जानकारियां पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स को भेजी थीं। एजेंसियों का दावा है कि साजिश के तहत मंदिर पर हमला करने से पहले वहां तैनात पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवानों को निशाना बनाने की योजना बनाई गई थी।

इसके अलावा मुरथल के प्रसिद्ध ढाबे भी आतंकियों की हिट लिस्ट में बताए जा रहे हैं। दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित इन ढाबों पर हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। आरोप है कि यहां दहशत फैलाने के उद्देश्य से हैंड ग्रेनेड हमले की साजिश रची गई थी। मुरथल, नेशनल हाईवे-44 पर स्थित एक प्रमुख पड़ाव है, जहां दिन-रात भारी आवाजाही रहती है।

जांच एजेंसियों के अनुसार, हिसार में स्थित एक सैन्य शिविर की भी रेकी की गई थी। आरोप है कि इस कैंप के वीडियो और अन्य सूचनाएं पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स तक पहुंचाई गईं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के कुछ पुलिस थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को भी निशाना बनाने की योजना का खुलासा हुआ है।

यह कार्रवाई दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा कई राज्यों में चलाए गए बड़े ऑपरेशन के तहत की गई। ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद होने की बात भी सामने आई है। फिलहाल एजेंसियां गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क के अन्य सदस्यों और संभावित साजिशों की जानकारी जुटाने में लगी हैं।