दिल्ली-देहरादून सफर अब सिर्फ 2.5 घंटे : ₹12,000 करोड़ के एक्सप्रेसवे से बदलेगी यात्रा और विकास की रफ्तार
Munesh Kumar Shukla Tue, Apr 14, 2026
Delhi से Dehradun तक का लंबा और थकाऊ सफर अब बेहद आसान होने जा रहा है। नए Delhi-Dehradun Expressway के शुरू होने के साथ ही यह दूरी, जो पहले करीब 6 घंटे में तय होती थी, अब सिर्फ ढाई घंटे में पूरी की जा सकेगी।
करीब 213 किलोमीटर लंबा यह छह-लेन का अत्याधुनिक एक्सेस-कंट्रोल्ड कॉरिडोर लगभग ₹12,000 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है। यह महत्वाकांक्षी परियोजना Uttar Pradesh और Uttarakhand समेत कई राज्यों से होकर गुजरती है। खासतौर पर बागपत, बड़ौत, मुजफ्फरनगर, शामली और सहारनपुर जैसे शहरों को इससे सीधा फायदा मिलेगा।
इस एक्सप्रेसवे को कम से कम 100 किमी/घंटा की रफ्तार से यात्रा के लिए डिजाइन किया गया है। इसमें 10 इंटरचेंज, 3 रेलवे ओवरब्रिज (ROB), 4 बड़े पुल और 12 वे-साइड सुविधाएं विकसित की गई हैं। यात्रियों की सुविधा और ट्रैफिक को स्मार्ट तरीके से मैनेज करने के लिए एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ATMS) भी लगाया गया है।
पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस प्रोजेक्ट में विशेष इंतजाम किए गए हैं। इसमें 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर बनाया गया है, जो एशिया के सबसे लंबे वन्यजीव कॉरिडोर में से एक है। इसके अलावा हर 500 मीटर पर वर्षा जल संचयन और 400 से ज्यादा जल पुनर्भरण बिंदु भी बनाए गए हैं।
यह आर्थिक गलियारा न केवल यात्रा को तेज और आरामदायक बनाएगा, बल्कि क्षेत्रीय विकास, पर्यटन और व्यापार को भी नई रफ्तार देगा। बेहतर कनेक्टिविटी से लॉजिस्टिक्स लागत में कमी आएगी और देश के प्रमुख उत्पादन व उपभोग केंद्रों के बीच आवाजाही और आसान हो जाएगी।
विज्ञापन