Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

मथुरा : फरसा वाले बाबा’ की मौत के बाद बवाल, हाईवे जाम और पथराव

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 21, 2026

मथुरा के छाता इलाके में ‘फरसा वाले बाबा’ यानी बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद हालात अचानक बिगड़ गए। गुस्साई भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर दिया और जमकर पथराव किया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद स्थिति कई बार नियंत्रण से बाहर होती दिखी और तनाव बना हुआ है।

प्रशासन के अनुसार, यह घटना एक सड़क हादसे का परिणाम है। घने कोहरे के चलते पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के तार से भरे ट्रक ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी। इसी दौरान बाबा चंद्रशेखर उसकी चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे में ट्रक चालक घायल बताया जा रहा है और वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है।

हालांकि, स्थानीय लोगों और गौ रक्षक समूहों ने इसे हादसा मानने से इनकार किया है। उनका आरोप है कि गोतस्करों ने साजिश के तहत ट्रक से कुचलकर बाबा की हत्या की है। इसी आरोप के चलते लोगों में आक्रोश फैल गया और विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले बैठा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश देते हुए कहा है कि घटना की पूरी जांच हो और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जाए। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

फिलहाल इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति को काबू में करने की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें