Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

संसद : संसद के बजट सत्र में हंगामा, लोकसभा 35 मिनट में स्थगित

Munesh Kumar Shukla Tue, Mar 10, 2026

संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन लोकसभा की कार्यवाही हंगामे के कारण केवल 35 मिनट ही चल सकी। सदन की शुरुआत होते ही विपक्ष ने पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध, उसके भारत पर संभावित असर और देश के ऊर्जा क्षेत्र की स्थिति पर चर्चा की मांग को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। विपक्षी सांसदों ने ‘देश को बचाना है, मोदी को हटाना है’, ‘मोदी सरकार शेम-शेम’ और ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ जैसे नारे लगाए। साथ ही चुनाव आयोग पर वोट की दलाली करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों और कृषि से जुड़े सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा कि चावल और गेहूं उत्पादन के मामले में भारत अब चीन से आगे निकल चुका है। उनके भाषण के दौरान भी विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी रहा। इस पर चौहान ने कहा कि देश विपक्ष का तमाशा देख रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में विपक्ष ने केंद्र सरकार की कई योजनाओं को लागू नहीं होने दिया।
लगातार हो रहे हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी। सूत्रों के मुताबिक, विपक्ष स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की तैयारी कर रहा है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की खबर है, जिसका मसौदा तैयार बताया जा रहा है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें