Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

संजय राउत : संजय राउत का आरोप- अजीत पवार प्लैन क्रैश मामले को दबा रही है फडणवीस सरकार

Munesh Kumar Shukla Thu, Feb 26, 2026

वीएसआर वेंचर्स से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में सियासी घमासान तेज हो गया है। शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता संजय राउत ने प्रेस वार्ता में मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रभावशाली व्यक्तियों के दबाव में आकर कार्रवाई रोकी जा रही है।राउत ने कहा कि एनसीपी विधायक रोहित पवार की मांग के बावजूद मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया। उन्होंने दावा किया कि एक डीसीपी को विधानसभा भवन से फोन आया था, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर का रवैया बदल गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कई राजनेताओं ने वीएसआर वेंचर्स में निवेश किया है और मौजूदा मंत्रियों के भी कंपनी से वित्तीय संबंध हैं। राउत ने कहा, “इस मामले को दबाया जा रहा है। कई नेताओं ने इस वीएसआर कंपनी में पैसा लगाया है। जानकारी सामने आ रही है कि मौजूदा मंत्रियों के भी इस कंपनी से वित्तीय संबंध हैं। आप सामान्य मामलों में एफआईआर दर्ज करते हैं, तो यहां क्यों नहीं की गई? एक प्रभावशाली व्यक्ति का फोन आया, जिसके बाद कमिश्नर का व्यवहार बदल गया।”राउत ने नागरिक उड्डयन महानिदेशक (डीजीसीए) पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशक विभाग में भ्रष्टाचार है और अब तक किसी ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। उनके अनुसार, विभाग को कई नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।

राउत ने यह भी बताया कि रोहित पवार ने विमानन क्षेत्र के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर मामले का गहन अध्ययन किया था और कथित दोषियों की पहचान की थी। उन्होंने जोर देकर कहा कि अजीत पवार से जुड़ी घटना को सामान्य दुर्घटना बताकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि इसमें संदिग्ध परिस्थितियां शामिल हैं।हालांकि, इन आरोपों पर अब तक संबंधित अधिकारियों या नेताओं की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। मामला तूल पकड़ता जा रहा है और राजनीतिक हलकों में इस पर बहस तेज हो गई है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें