Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

23rd April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 23-04-2026

कांग्रेस पर साधा निशाना, बंगाल में बड़े बदलाव का दावा

सुदन गुरुंग ने एक महीने में दिया इस्तीफा, नैतिकता का दिया हवाला

बोले—लोकतंत्र की अहम लड़ाई लड़ रहीं ममता

बिना डिग्री ‘डॉक्टर’ ने किए 13 ट्रांसप्लांट, दो मरीजों की मौत

बलिया : सनसनीखेज वारदात: दुकान से घर लौट रहे व्यक्ति की गला काटकर हत्या

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 21, 2026

बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के गोविंदपुर दुगौली गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 45 वर्षीय बंधु यादव की गला काटकर हत्या कर दी गई। यह वारदात शुक्रवार रात की बताई जा रही है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, बंधु यादव रोज की तरह बेल्थरारोड स्थित अपनी मोबिल की दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने जब उनकी तलाश शुरू की तो रात में उनका शव सरया मार्ग पर एक ट्यूबवेल के पास मिला।

मृतक के बेटे ने पुलिया के पास पिता का शव देखा और तुरंत डायल 112 व स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटनास्थल से पुलिस को शराब की खाली बोतलें मिली हैं, जबकि मृतक की बाइक और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बंधु यादव अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी आशा देवी, दो बेटे गोलू और अनमोल यादव, तथा एक बेटी राधा यादव हैं। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक और भय का माहौल है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें