महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला : जल्द आएगा राज्य का अपना ‘एग ब्रांड
Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 3, 2026
महाराष्ट्र सरकार ने अंडा उत्पादन बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। राज्य सरकार अब अपना “एग ब्रांड” लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है, जिससे दूसरे राज्यों पर निर्भरता कम की जा सके।
वर्तमान में महाराष्ट्र में रोजाना करीब 3 करोड़ अंडों की मांग है, लेकिन राज्य का उत्पादन इस जरूरत का केवल आधा ही पूरा कर पा रहा है। ऐसे में अंडों की आपूर्ति के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता है।
इस स्थिति को सुधारने के लिए सरकार पोल्ट्री फार्मिंग को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। छोटे किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए 500 मुर्गियों के यूनिट पर 50% तक सब्सिडी दी जा रही है, जबकि अनुसूचित जाति और जनजाति (SC/ST) वर्ग के लिए यह सहायता 75% तक बढ़ाई गई है।
इसके अलावा बड़े स्तर के पोल्ट्री यूनिट्स के लिए भी लाखों रुपये की सब्सिडी का प्रावधान किया गया है। सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल राज्य में अंडा उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि किसानों की आय में भी सुधार होगा।
यह कदम महाराष्ट्र को पोल्ट्री सेक्टर में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।
विज्ञापन