Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

वृंदावन में यमुना हादसा : 30 सैलानियों से भरा स्टीमर पलटा

Munesh Kumar Shukla Fri, Apr 10, 2026

वृंदावन में शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया, जब यमुना नदी में करीब 30 पर्यटकों से भरा एक स्टीमर अचानक पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

बताया जा रहा है कि स्टीमर पीपा पुल से टकराने के बाद असंतुलित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार सभी लोग नदी में गिर गए। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया।

अब तक एक पर्यटक का शव बरामद किया गया है, जबकि बाकी लोगों की तलाश जारी है। प्रशासन ने आसपास के अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है और घायलों के इलाज की पूरी तैयारी की जा रही है।

मौके पर डीएम और एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। स्थानीय गोताखोर गहरे पानी में डूबे लोगों की तलाश में जुटे हैं। वहीं, बड़ी संख्या में जुटी भीड़ के कारण बचाव कार्य में कुछ दिक्कतें भी आ रही हैं।

प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे शांति बनाए रखें और रेस्क्यू टीम का सहयोग करें, ताकि सभी लोगों को जल्द से जल्द सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें