Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

पुरी से गिरफ्तार हुए TMC विधायक दिलीप मंडल : अवैध हथियार मामले में STF की बड़ी कार्रवाई

Munesh Kumar Shukla Wed, May 27, 2026

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई नेताओं की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने फरार चल रहे TMC विधायक दिलीप मंडल को ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वे पिछले कई हफ्तों से पुलिस से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे।

दरअसल, दक्षिण 24 परगना जिले में पश्चिम बंगाल पुलिस के एक विशेष अभियान के दौरान विधायक दिलीप मंडल के बेटे अर्घ्य मंडल को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। बेटे की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज की, जिसमें विधायक दिलीप मंडल की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई। इसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की, लेकिन गिरफ्तारी से बचने के लिए वे फरार हो गए थे।

सूत्रों के मुताबिक STF ने खुफिया जानकारी और तकनीकी निगरानी की मदद से उनकी लोकेशन ट्रेस की और आखिरकार पुरी से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। अब कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर कोलकाता लाया जा रहा है। कोलकाता पहुंचने के बाद उन्हें विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसियां अदालत से लंबी कस्टडी की मांग कर सकती हैं, ताकि अवैध हथियार, धमकी और आय से अधिक संपत्ति जैसे मामलों में गहन पूछताछ की जा सके। अधिकारियों को आशंका है कि इस पूरे नेटवर्क में कुछ अन्य प्रभावशाली लोगों की भी भूमिका हो सकती है। ऐसे में आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां होने की संभावना जताई जा रही है।

दिलीप मंडल दक्षिण 24 परगना जिले की बिष्णुपुर विधानसभा सीट से TMC विधायक हैं। उनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। हाल ही में भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित रूप से धमकी देने वाले वायरल वीडियो को लेकर भी उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। इसी मामले में पुलिस ने उनके पायलान स्थित आवास पर छापेमारी भी की थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था।