Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

28th April 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-04-2026

सोच-समझकर लिया BJP में जाने का फैसला

दूसरे की जगह परीक्षा दे रहा युवक गिरफ्तार

ईरानी कोस्ट गार्ड की फायरिंग से बढ़ा तनाव

मुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी अनिवार्यता पर रोक

ओमान तट के पास भारतीय क्रू वाले टैंकर को रोका : ईरानी कोस्ट गार्ड की फायरिंग से बढ़ा तनाव

Munesh Kumar Shukla Mon, Apr 27, 2026

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान के कोस्ट गार्ड द्वारा भारतीय क्रू वाले एक केमिकल टैंकर को रोके जाने की खबर सामने आई है। बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय के निदेशक मनदीप सिंह रंधावा के अनुसार, 25 अप्रैल 2026 को टोगो के झंडे वाले टैंकर MT Siron से जुड़ी यह घटना शिनास के बाहरी इलाके में हुई।

बताया गया कि यह टैंकर अन्य जहाजों के साथ आगे बढ़ रहा था, तभी ईरानी कोस्ट गार्ड ने इसे रोक लिया और चेतावनी के तौर पर गोलियां चलाईं। हालांकि, जहाज पर मौजूद सभी भारतीय क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मामले को लेकर विदेश मंत्रालय, भारतीय मिशनों और समुद्री एजेंसियों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखा गया है। मंत्रालय ने कहा कि क्षेत्र में मौजूद भारतीय नाविकों और समुद्री गतिविधियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी ईरानी सुरक्षा बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स द्वारा भारतीय जहाजों VLCC Sanmar Herald और Jag Arnav पर फायरिंग की जा चुकी है, जब वे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ से गुजरने की कोशिश कर रहे थे। उस दौरान भी भारत ने इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। यह घटनाएं क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की ओर इशारा करती हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें