Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

महाराष्ट्र : शिंदे की रणनीति से ठाकरे गुट पर मंडरा रहा खतरा

Munesh Kumar Shukla Wed, Mar 18, 2026

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर बड़े उलटफेर की संभावना जताई जा रही है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कथित तौर पर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना (ठाकरे गुट) को बड़ा झटका देने की तैयारी में हैं। जानकारी के अनुसार, शिंदे गुट ने ठाकरे गुट के सांसदों को अपने पाले में लाने के लिए रणनीति बनाई है और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है।

बताया जा रहा है कि ठाकरे गुट के आधे से ज्यादा सांसद शिंदे गुट के संपर्क में हैं, जिनमें से करीब 4 सांसद जल्द ही पाला बदल सकते हैं। इस संभावित दलबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।

हाल ही में एकनाथ शिंदे के दिल्ली दौरे के दौरान हुई अहम बैठकों में सिर्फ विकास कार्यों पर ही नहीं, बल्कि भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान आगामी कदमों को लेकर सहमति भी बनी है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि शिंदे ने संपर्क में मौजूद सांसदों की सूची पार्टी नेतृत्व को सौंप दी है। साथ ही, दलबदल के दौरान किसी तरह की कानूनी अड़चन न आए, इसके लिए कानूनी पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सांसदों की सदस्यता सुरक्षित रहे, इसके लिए सही समय और रणनीति के तहत यह कदम उठाने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें