Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

1 अप्रैल से टोल महंगा: : लखनऊ–रायबरेली रूट पर वाहन चालकों पर बढ़ेगा बोझ

Munesh Kumar Shukla Sat, Mar 28, 2026

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने हर साल की तरह इस बार भी टोल शुल्क में बढ़ोतरी का ऐलान किया है, जो 1 अप्रैल 2026 की रात 12 बजे के बाद से लागू होगी। इस फैसले का सीधा असर लखनऊ से रायबरेली के बीच सफर करने वाले 30 हजार से ज्यादा वाहन चालकों पर पड़ेगा। नवाबगंज (बाराबंकी) के अहमदुपुर टोल और रौनाही टोल समेत प्रमुख टोल प्लाजा पर शुल्क में 5 से 10 रुपये तक की वृद्धि की गई है, जबकि सीतापुर हाईवे पर टोल दरों का संशोधन सितंबर में लागू होगा क्योंकि उसका संचालन निजी कंपनी के पास है।

एनएचएआई के अनुसार, टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले गैर-वाणिज्यिक वाहन मालिकों को 360 रुपये में मासिक पास की सुविधा मिलेगी, जो निगोहां के दखिना शेखपुर टोल पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा 24 घंटे के भीतर वापसी करने पर 25 प्रतिशत छूट और एक महीने में 50 एकल यात्राएं पूरी करने पर सभी श्रेणी के वाहनों को 33 प्रतिशत तक की रियायत दी जाएगी।

वहीं, रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर लापरवाही भी सामने आई है। डिवाइडर पर बैरिकेडिंग नहीं होने से मवेशी और अन्य जानवर अचानक सड़क पर आ जाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसके साथ ही सड़क किनारे क्रैश बैरियर जैसी जरूरी सुविधाओं की कमी भी देखी जा रही है, जबकि यहां लंबे समय से टोल वसूली जारी है।