Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 23-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

यूसुफ पठान के रिश्तेदारों की गिरफ्तारी पर बवाल : परिवार बोला—साजिश के तहत छवि खराब करने की कोशिश

Munesh Kumar Shukla Wed, Apr 22, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस सांसद यूसुफ पठान के तीन रिश्तेदारों की गिरफ्तारी के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इन पर 31 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ मारपीट का आरोप है। घटना के बाद पठान की सास नसीबजान मोहम्मद खलीक ने इसे साजिश करार दिया है।

मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मामला बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी से शुरू हुआ था, जो बाद में झड़प में बदल गया। उनके मुताबिक, दोनों पक्षों को चोटें आईं, लेकिन बिना किसी ठोस आधार के उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार ने न तो किसी पर दबाव डाला और न ही किसी को धमकाया है। आरोप लगाया कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले यूसुफ पठान की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक कार गड्ढे से गुजरी और पानी पास खड़े लोगों पर उछल गया, जिसके बाद कहासुनी ने झगड़े का रूप ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।