Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

सिद्धिविनायक मंदिर में चोरी : स्टाफ ही निकला आरोपी, 8 गिरफ्तार

Munesh Kumar Shukla Thu, Mar 26, 2026

मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में चोरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें मंदिर के स्टाफ की ही संलिप्तता पाई गई है। पुलिस ने अब तक 80,000 रुपये नकद बरामद किए हैं और इस मामले में कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

जांच में खुलासा हुआ कि चोरी उस समय की जाती थी जब दान पेटियों को एक कमरे से दूसरे कमरे में ले जाया जा रहा होता था। आरोपियों ने शक से बचने के लिए पेटियों से उंगलियों के जरिए धीरे-धीरे पैसे निकाले। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ही इस पूरी साजिश में शामिल था और बाद में चोरी की रकम आपस में बांट लेता था।

यह सिलसिला पिछले दो महीनों से चल रहा था। शनिवार को एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं, जबकि अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में राजेंद्र पेंडुरकर, शरद घाडी, समीर शिवालकर, अरविंद कडगे, अनिल रहाटे, पद्माकर आडकर, अभिषेक मुलिक और महेंद्र भाईजे शामिल हैं। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें