Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

बंगाल : बंगाल चुनाव 2026 से पहले हावड़ा में तृणमूल कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Munesh Kumar Shukla Wed, Feb 25, 2026

हावड़ा जिले में एक तृणमूल कांग्रेस के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. गोलाबाड़ी थाना क्षेत्र के पिलखाना सेकेंड बाइ लेन में बुधवार तड़के रंगदारी नहीं देने पर तृणमूल के एक युवा नेता, जो बिल्डर भी है, की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. हमलावरों ने तृणमूल नेता पर 4-5 राउंड गोलियां चलायीं. बह-सुबह हुई शूटआउट की घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी. दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दीं. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. खून से लथपथ तृणमूल नेता को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मृतक का नाम शफीक खान (32) है. हैरान करने वाली बात यह है कि हमलावर भी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता बताये जा रहे हैं. इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी हारुन खान है. वह अफगानी है. पुलिस जांच में जुट गयी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. इससे पहले कि शफीक खान कुछ समझ पाता, हारुन के एक साथी ने पिस्तौल निकाली और पीछे से शफीक के सिर पर गोली मार दी. गोली लगते ही शफीक जमीन पर गिर पड़ा. फिर हारुन और उसके साथी ने शफीक के सीने में कई गोलियां मारीं और वहां से भाग निकला. सुबह-सुबह गोली की आवाज सुनते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. लोग इधर-उधर भागने लगे. दुकानें बंद होने लगीं. हत्याकांड का मुख्य आरोपी हारुन वार्ड नंबर 16 में तृणमूल कांग्रेस का युवा नेता है. हारुन और शफीक के बीच पुरानी रंजिश थी. हारुन ने शफीक से 10 लाख रुपए रंगदारी मांगी थी, लेकिन शफीक ने रंगदारी देने से इनकार कर दिया था. इस घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी. इससे जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गयी. पुलिस ने समझाकर प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाया और फिर यातायात व्यवस्था सामान्य हुई.

विज्ञापन

जरूरी खबरें