Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

राज्यसभा चुनाव : राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में खलबली 6 विधायक अचानक पहुंचे कर्नाटक

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 13, 2026

देश के 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव 16 मार्च 2026 को होना है। मतदान से पहले ओडिशा कांग्रेस ने अपने छह विधायकों को अचानक बेंगलुरु भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ये विधायक कर्नाटक के डिप्टी सीएम के बुलावे पर वहां पहुंचे हैं।

हालांकि ओडिशा में कांग्रेस ने इस चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार नहीं उतारा है, लेकिन पार्टी बीजू जनता दल (बीजेडी) के उम्मीदवार का समर्थन कर रही है। इसके बावजूद विधायकों को राज्य से बाहर भेजे जाने को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओडिशा कांग्रेस के छह विधायक गुरुवार (12 मार्च) की रात बेंगलुरु पहुंचे। वहां उन्हें रामनगर के बिदादी इलाके के पास एक निजी रिसॉर्ट में ठहराया गया है। बेंगलुरु पहुंचे विधायकों में अशोक कुमार दास, प्रफुल्ल चंद्र प्रधान, पबित्रा सौंटा, कद्रका अप्पाला स्वामी, सीएस राजेन एक्का और सत्यजीत गोमांगो शामिल हैं।

इस मामले पर कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने कहा कि उन्हें भी इस बारे में मीडिया के जरिए ही जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि राज्यसभा चुनाव में 16 मार्च को होने वाले मतदान के लिए सभी पार्टी विधायकों को भुवनेश्वर में रहने का व्हिप जारी किया गया था।

सोफिया फिरदौस ने कहा कि फिलहाल इन विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है और पार्टी को भी उनकी यात्रा की आधिकारिक जानकारी नहीं है। इस घटनाक्रम के बाद राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।