Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

22nd July 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 21-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 20-07-2026

TV Bharatvarsh E Paper 19-07-2026

SIT 20 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सौंपेगी अंतरिम रिपोर्ट

भारतीय नौसेना को मिला एक और MH-60R सीहॉक हेलीकॉप्टर

पोहा-जलेबी बनाकर सड़क पर उतरीं उमा भारती, : ठेला हटाने की कार्रवाई के खिलाफ अनोखा विरोध

Munesh Kumar Shukla Wed, Apr 8, 2026

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में एक भावुक और अनोखा विरोध देखने को मिला, जब पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती खुद सड़क किनारे ठेले पर खड़ी होकर पोहा और जलेबी परोसने लगीं।

दरअसल, नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में उन्होंने यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। एक दिन पहले सिविल लाइंस क्षेत्र में अभियान चलाकर कई सड़क विक्रेताओं को हटाया गया था, जिसके बाद वहां टूटे ठेले और बिखरे सामान नजर आए।

उमा भारती ने इसी स्थान को विरोध के लिए चुना और विक्रेताओं के समर्थन में खुद ठेले पर खड़ी होकर उनका काम करने लगीं। उन्होंने प्रशासन की कार्रवाई को “तानाशाही” बताते हुए कहा कि इससे गरीबों की रोजी-रोटी पर सीधा असर पड़ रहा है।

हाल ही में नगर निगम ने सिविल लाइंस रोड पर एसडीएम और तहसीलदार की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया था, जिसमें कई छोटे दुकानदारों और ठेला चलाने वालों को हटाया गया।

इस कार्रवाई से स्थानीय विक्रेताओं में नाराजगी और चिंता है, क्योंकि उनकी आजीविका इन्हीं छोटे कारोबारों पर निर्भर है। उमा भारती ने प्रशासन से अपील की है कि इस फैसले पर दोबारा विचार किया जाए और गरीबों के हितों को ध्यान में रखा जाए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें