Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

6th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी : शराब के नशे में युवक ने किया पुलिस को कॉल

Munesh Kumar Shukla Mon, May 18, 2026

उत्तराखंड के हरिद्वार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हरकी पैड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आरोपी युवक ने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर अगले चार दिनों के भीतर हरकी पैड़ी समेत कई स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी थी।

धमकी मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं। कॉल की लोकेशन और मोबाइल नंबर ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान 30 वर्षीय सोहन सिंह रावत के रूप में हुई है, जो पौड़ी जिले के यमकेश्वर क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने शराब के नशे में यह धमकी दी थी। इसके बाद हरिद्वार नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। मामले को लेकर हरिद्वार के एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हरकी पैड़ी हरिद्वार का सबसे प्रमुख और पवित्र गंगा घाट माना जाता है। यहां हर दिन हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। शाम के समय होने वाली भव्य गंगा आरती देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र होती है। इसके अलावा हर 12 साल में यहां महाकुंभ और 6 साल में अर्धकुंभ मेले का आयोजन भी किया जाता है।