Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

27th March 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 28-03-2026

15 सेकंड के सायरन से दुनिया को दिखाया खतरे का सच

28 मार्च को देश को मिलेगा नया इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा से उड़ान भरेगा विकास

क्लास में छात्रा को प्रपोज करना पड़ा भारी, प्रोफेसर की पिटाई के बाद नौकरी गई

करोड़ों का राशन गायब, गरीबों तक नहीं पहुंचा हक

विधानसभा : दिल्ली का नाम ‘इंद्रप्रस्थ’ करने की मांग, विधानसभा में उठा मुद्दा

Munesh Kumar Shukla Fri, Mar 27, 2026

दिल्ली विधानसभा के बजट सत्र में शुक्रवार को राजधानी का नाम बदलने का मुद्दा जोर-शोर से उठाया गया। वज़ीरपुर से भाजपा विधायक पूनम शर्मा ने विशेष उल्लेख के तहत दिल्ली का नाम बदलकर ‘इंद्रप्रस्थ’ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे शहर अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक जड़ों से दोबारा जुड़ सकेगा।

पूनम शर्मा ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से आग्रह किया कि विधानसभा में इस प्रस्ताव को पारित कर केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा जाए। उनका कहना था कि राजधानी का नाम बदलना देश में सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक अहम कदम होगा।

इससे पहले चांदनी चौक से भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर ऐसी मांग कर चुके हैं।

विधायक ने अपने तर्क में कहा कि दिल्ली का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा है और कई सांस्कृतिक व ऐतिहासिक प्रमाण बताते हैं कि प्राचीन समय में इस क्षेत्र को ‘इंद्रप्रस्थ’ कहा जाता था। उनका मानना है कि यह नाम देश की प्राचीन गौरवशाली पहचान को फिर से स्थापित करेगा।

इस बीच, दिल्ली की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गए हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश साहिब सिंह द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास का वीडियो साझा किए जाने के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे ‘शीश महल’ बताते हुए भ्रष्टाचार और जनता के साथ विश्वासघात का प्रतीक बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें