Advertisment

26 जनवरी 2026 से e paper tv भारतवर्ष पढ़े हर रोज

10th September 2026

BREAKING NEWS

TV Bharatvarsh E Paper 01-09-2026

TV Bharatvarsh E Paper 27-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 26-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 25-08-2026

TV Bharatvarsh E Paper 23-08-2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला : स्विस एयर की फ्लाइट में टेकऑफ के दौरान इंजन फेल

Munesh Kumar Shukla Sun, Apr 26, 2026

दिल्ली एयरपोर्ट पर उस समय बड़ा हादसा टल गया जब स्विस एयर की दिल्ली से ज्यूरिख जा रही फ्लाइट SWR146 में टेकऑफ के दौरान अचानक तकनीकी खराबी आ गई। उड़ान भरते ही विमान का एक इंजन फेल हो गया, जिससे स्थिति गंभीर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान के बाएं हिस्से से धुआं निकलता दिखाई दिया, जबकि दाईं ओर लैंडिंग गियर के पास आग लगने की सूचना मिली।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत फुल इमरजेंसी घोषित कर दी गई और रनवे 28 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिससे अन्य उड़ानों पर भी असर पड़ा। हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इमरजेंसी स्लाइड्स के जरिए 232 यात्रियों और 13 क्रू मेंबर को तेजी से बाहर निकाला गया, हालांकि इस दौरान 6 लोग मामूली रूप से घायल हुए।

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और सुरक्षा टीम ने तुरंत आग पर काबू पाया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। एयरलाइन के अनुसार, रात करीब 1 बजे के आसपास इंजन में खराबी आई थी, जिसकी जांच की जा रही है।

गौरतलब है कि हाल ही में दिल्ली एयरपोर्ट पर अकासा एयर और स्पाइसजेट के विमानों के पंख टकराने की घटना भी सामने आई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने एयरपोर्ट सुरक्षा और विमानन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।